Translate

सोमवार, 23 मार्च 2020

मुख्य रूप से सचेत है प्रशासन...धारा 144 के उल्लंघन पर कठिन कार्यवाही के निर्देश...आपसे अपील सावधानी बरतें।

//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। कलेक्टर तरुण राठी के निर्देशानुसार आज दिनांक 23 मार्च से  आगामी 25 मार्च तक लॉकटाउन किया गया है। जिसके बाबजूद भी लोग खुले आम सड़कों पर निकल रहे हैं। जिसके बाद शासन और प्रशासन हरकत में आया और अपर कलेक्टर आंनद कोपरिहा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल दो वज्र वाहन एवं भारी मात्रा में पुलिस स्टाफ के साथ शहर भ्रमण करने निकले जहां उन्होंने नगर भ्रमण करते हुए शहर का जायजा लिया साथ ही खुले हुए प्रतिष्ठानों को बंद कराने के साथ साथ गली चौराहों पर अनावश्यक रूप से खड़े लोगों को सख्ती से घरों में रहने की समझाइश देते हुए, हटाया गया।
 स्थानीय कीर्तिस्तंभ चौराहा से प्रारंभ कर अम्बेडकर चौक, घंटाघर, पलंदी चौराहा, स्टेशन चौराहा, बस स्टैंड चौराहा, बैंक चौराहा से होते हुए जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां अपर कलेक्टर कोपरिहा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. दिवाकर पटेल के साथ विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों व मरीजों के साथ चिकित्सालय में परिजनों का भी जायजा लिया और प्रत्येक मरीज के साथ एक ही परिजन को प्रवेश करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद आरएमओ डॉ. दिवाकर पटेल के साथ  कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को बनाए गए विशेष आइसोलेशन वार्ड का भी जायजा लिया। जहां डॉ पटेल ने बताया कि जिला चिकित्सालय टीम पूर्ण रूप से हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जहां विभिन्न संसाधनों के साथ साथ पर्याप्त स्टाफ व लगभग 10 बेड तैयार किए गए।

जानकारी के मुताबिक अपर कलेक्टर आंनद कोपरिहा ने बताया कि शहर की सीमा में विगत 2 दिन से धारा 144 प्रभावी रूप से लागू है। जिसके बावजूद इस भयावह बीमारी कोरोना वायरस को लोग हल्के में ले रहे है। जिसके भर में टेंपो स्पीकर के माध्यम से भी लोगों को सचेत व आग्रह किया जा रहा हैं। कि अपने घरों से आपातकालीन स्थिति में ही निकलें अन्यथा की स्थिति में आवश्यक कार्य के लिए ही निकले वह भी मास्क लगाए बगैर ना निकलने की लोगो को लगातार हिदायत दी जा रही हैं। लेकिन उसके बावजूद भी लोग घरों से निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिन्हे आज सख्ती से हटाया जा रहा है। घरों से निकलने पर कुछ लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लघंन किए जाने के जुर्म में 188 के तहत कार्यवाही की गई हैं। साथ ही अगर लोग घरों से निकलने पर बाज नहीं आते हैं, तो सख्ती के साथ कार्यवाही जिला शासन एवं प्रशासन के द्वारा की जाएगी।

इसी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने कहा कि दमोह कलेक्टर तरुण राठी जी के द्वारा लॉकटाउन का आदेश जारी किया गया था उसके तहत आज अपनी पूरी टीम के साथ शहर भ्रमण किया है व जायजा लिया है जिसने कुछ लोगो के खुले आम बेबजह घूमते पाए जाने पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही शहर भ्रमण के पश्चात जिला चिकित्सालय में भी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भ्रमण किया गया। जहां विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। साथ ही उन्होंने शहर वासियों से याह अपील कि के लोग अपने घरों में ही सुरक्षित है घर से बाहर आप सुरक्षित नहीं है इसलिए घरों में रहकर शासन के निर्देशों का पालन करें साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से रोक थाम के जो उपाय बताए जा रहे हैं उनका पालन करें। 
निश्चित ही आम नागरिकों के लिए इस बात को समझना होगा कि यह कोरोना वायरस कोई छोटी मोटी आपदा नहीं है बल्कि इस वायरस ने विदेशों में विकराल रूप ले रहा है जिसकी बजह से हजारों लोग मारे जा रहे हैं। इसलिए आम नागरिकों को वर्तमान स्थिति को देखते हुए समझना चाहिए। और शासन के विभिन्न निर्देशों का पालन करते हुए। दैनिक जीवन में अपने स्वस्थ्य को ध्यान में रखते हुए मास्क और सेनेटाइजर या साबुन का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही भीड़भाड़ भरे इलाकों से बचना चाहिए। व सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचने पर किसी से हांथ ना मिलाएं एवं सार्वजनिक रूप से प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं से दूर रहे तब ही हम कोरोना को हराने में सफल होने। पब्लिक प्लेस पर लोग एकत्र ना हो जिससे लोग आपस में संक्रमित ना हो इसलिए शासन ने हमारे लिए विभिन्न निर्देश जारी किए हैं। अर्थात शासन के द्वारा जारी विभिन्न निर्देशों का पालन करते हुए शासन प्रशासन का सहयोग करें इसी की उम्मीद आपसे आपका प्रशासन रखता है अन्यथा की स्थिति में नियमों का उल्लघंन किए जाने पर मजबूरन प्रशासन के लिए सख्ती से पेश आएगा। हम अपने चैनल तहलका वाइस के सभी पाठकों से यह अपील करते है कि किसी भी तरह की स्थिति से निपटने में प्रशासन आपके साथ है इसलिए प्रशासन का सहयोग करें व नियमों का उल्लघंन ना करें।