Translate

सोमवार, 23 मार्च 2020

दमोह। जंगल में अचानक लगी आग...कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू।



//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। मडियादौ अनुविभाग हटा के रजपुरा थाना अंतर्गत बरी कनोरा गांव के जंगल में अचानक आग लग गई। ,जिसे ट्रेनी डीएसपी के पी सिंह की त्वरित सूझबूझ के चलते दो घंटों की मशक्कत से काबू कर लिया गया।
         प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 5:00 से 6:00 बजे अचानक बरी कनोरा गांव से सटे जंगल में आग लगने की सूचना रजपुरा थाना में पदस्थ प्रवेशनर डीएसपी कृष्णपाल सिंह को प्राप्त होने पर उनके द्वारा मामले को गंभीरता से लेकर वन विभाग के कर्मचारियों ,फायर ब्रिगेड तथा स्थानीय सरपंच व अन्य ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
फलस्वरूप करोड़ों की वन संपदा तथा  अनेक वन्यजीव राख होते-होते बच गए । रेस्क्यू टीम में डीएसपी कृष्णपाल सिंह डिप्टी रेंजर वन विभाग राजकुमार कटारे  दुबे जी सरपंच बरी के अलावा ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।