बुंदेली महोत्सव में सपना चौधरी के हुनर का दिखेगा...कई मंत्री होंगे शामिल.... रंगीन होगी शाम।
//नरेंद्र अहिरवार//
दमोह (पथरिया)। पथरिया बुंदेली मेला महोत्सव में सातवे दिवस मेले विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गईं।आज बुंदेली मेला महोत्सव में भारत की मशहूर कलाकार सपना चौधरी व मशहूर गायक दिलबाग सिह बढ़ाएंगे मेले की शोभा।एवम मेला का आनंद लेने मध्यप्रदेश शासन के कई दिग्गज मंत्री करेंगें शिरकत। कल मेले की व्यवस्था का जायजा लेने आये आज जिला कलेक्टर श्री तरुण राठी, डीआईजी डहरिया,उपपुलिस अधीक्षक विवेकलाल,अनुविभागीय अधिकारी भारती देवी मिश्रा,थानाप्रभारी आरपी कुष्माकर एवम पुलिसवल सहित सभी ने मेले का निरीक्षण किया।व मेले में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आनंद लिया।विधायिका रामबाईसिह परिहार द्वारा मेले की व्यवस्थाये बढ़ाई ताकि मेले में सभी दर्शकगण होने वाले कार्यक्रमो को आनंद ले सके।आयोजक नगर परिषद पथरिया की ओर से किया जा रहा हैं।एवम कार्यक्रम प्रशासक अनुविभागीय अधिकारी भारती देवी मिश्रा हैं।
गुरुवार को मेले में पथरियानगर व दूरदराज के क्षेत्रों से आये दर्शको ने मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आनंद लिया।मेले की व्यवस्था के लिए जगह जगह लगाए गए शीशिटीवी कैमरे,कैमरों के माध्यम से पुलिस व बीबीएफ वोलेंटियरो द्वारा सतर्कता में सक्रीय रहेंगे।वहीं मेले में विधायिका रामबाई सिह,बसपा से जिलाउपाध्यक्ष गोविंदसिह परिहार,तहसीलदार आलोक जैन,महेश सारिया सीएमओ नगरपरिषद पथ.,दिग्विजय पटेल (विधायक निजसचिव)मेलाप्रभारी सलिमखांन,सचिन खरे(अध्य्क्ष माधवराव सप्रे शास.महाविद्यालय पथ.)माइकसंचालक दिनेश मिश्रा,सहित सभी ने मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आनंद लिया।
