Translate

रविवार, 1 मार्च 2020

ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार.... घटना स्थल पर ही तोड़ा दम दूसरा गंभीर...लोगों में आक्रोश जिला चिकित्सालय में एकत्र हो ट्रक चालक व संचालक पर सख्त कार्यवाही की मांग।

 ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार.... घटना स्थल पर ही तोड़ा दम दूसरा गंभीर...लोगों में आक्रोश जिला चिकित्सालय में एकत्र हो ट्रक चालक व संचालक पर सख्त कार्यवाही की मांग।



//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। शहर की सीमा से सटे सम्मन्ना बायपास की ओर चौबे ढावा के समीप ट्रक और मोटरसाइकल की जोरदार भिड़ंत होने से घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं दूसरी ओर घटना कि जानकारी लगते ही जिला चिकित्सालय में अफरातफरी भरे हालत निर्मित हो गए। घटना की जानकारी लगते ही देहात थाना चौके प्रभारी एवं कोतवाली थाना प्रभारी एच आर पांडेय अपनी टीम को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक दमोह से हिंडोरिया जा रहे बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक जावेद पिता कय्यूम कुरैशी उम्र 26 वर्ष कुरैश मंडी निवासी की तत्काल ट्रक की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक आमिर पिता समद पठान उम्र 28 वर्ष धरमपुरा निवासी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

वहीं घटना के बारे में सीएसपी मुकेश अविद्र ने बताया कि समन्ना के पास चौवे ढावा के सामने ट्रक ने बाइक के लिए जोरदार टक्कर मारी है जिससे सिर के ऊपर से 14 पहिया का ट्रक निकालने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है वहीं दूसरे युवक का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी हैं। वहीं घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक फरार हो गया था जिसे देहात थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त आरोपी के खिलाफ कार्यवाही को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।