विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का हुआ विस्तार।
//राजन असाटी//
जुझार/दमोह। सनातन धर्म की रक्षा के लिए ग्राम सतरिया में बजरंग दल की समीति का गठन किया गया जिसमे ग्राम सतरिया मे जिला के पदाधिकारीओ की उपस्तिथी में ग्रामवासियों बीच मे युवाओं को संगठन के नये दायित्व की घोषणाएं की जिसमे ग्राम संयोजक श्रीराम पटेल नियुक्ति की गई प्रखंड संयोजक गोलू चौबे जी ने बताया कि धर्म रक्षा राष्ट्र हित मे हमेशा तत्पर है इस अवसर पर जिला गौसेवा प्रमुख तुलसीराम तिवारी ने बताया कि गौसेवा रक्षा एवं आज की परिस्थितियों को देखते हुऐ हमे और समाज को जागरूक रहने की आवश्यकता है।