बक्सवाहा। प्राचार्य की पहल पर चला अभियान....परिसर का कचरा उठाते दिखे प्रोफेसर एवं छात्र-छात्राएं।
//आशीष चौरसिया, रत्नेश रागी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। शासकीय नवीन महाविद्यालय बक्सवाहा परिसर में शुक्रवार के दिन जागरूकता पहल चलाते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर कैलाश रजक सहित अन्य नव प्राध्यापकों एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वच्छता अभियान की थीम पर परिसर में व्याप्त गंदगी एवं कचरे को हटाया।आपको बता दें कि महाविद्यालयी छात्र-छात्राओं को फिलहाल खेलने के लिए ना तो ग्राउंड है और ना ही अभी बिल्डिंग की व्यवस्था है जिससे छात्रों ने प्रोफेसरों के साथ मिलकर मैच ग्राउंड का भी निर्माण किया तो वहीं परिसर में व्याप्त गंदगी को भी हटाया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कैलाश रजक ने कहा की स्वच्छता अभियान एक प्रमुख जागरूकता का कार्य है अतः हमें यह नहीं भूलना चाहिए की अगर गंदगी हमारे द्वारा फैलाई जाती है तो हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है की हम उसे साफ करें तथा महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की सामाजिकता एवं नैतिकता के प्रति इस पहल से एक अच्छा संदेश सामने आएगा।
आपको बता दें कि पिछले दिनों महाविद्यालय में पौधारोपण किया गया था जिसके बाद अब परिसर में व्याप्त गंदगी को भी स्टाफ एवं छात्र छात्राओं के द्वारा ही हटाया गया है जो एक सराहनीय कार्य है अतः जिसमें मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ कैलाश रजक,डॉ प्रदीप कुमार, डॉ नीरज कुमार, डॉ मनोज चौरसिया,डॉ शुभम शुक्ला,डॉ अवधेश प्रताप,डॉ पुष्पेंद्र कुमार एवं स्टाफ से फईम खान,लिपिक नरपतसिंह,अमन बालमीक,नागर जी सहित सभी संकायो के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


