//राजीव रंजन कुमार//
नेटवर्क सारण। बनियापुर विधायक केदार नाथ सिंह ने अपने गृह निवास ग्राम मशरक अवस्थित बासुदेव सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज को आइसोलेशन वार्ड बनाने हेतु जिलाधिकारी के समक्ष पेशकश किया है।आपको बताते चलें कि पिछले दिनों परदेस विदेश से आए 120 लोगों का परीक्षण मशरक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है जिन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। वहीं मशरक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के उपरी मंजिल के एक कमरे में ही 6 बेड लगा कर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था लेकिन अब विधायक जी की इस पेशकश से आइसोलेशन वार्ड को लेकर समस्या नहीं होने की उम्मीद जग चुकी है।