Translate

शुक्रवार, 13 मार्च 2020

एनीमिया कार्यक्रम में बोली कार्यकर्ता शशिप्रभा... किशोरी साफ-सफाई का रखे विशेष ध्यान... पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम।

एनीमिया कार्यक्रम में बोली कार्यकर्ता शशिप्रभा... किशोरी साफ-सफाई का रखे विशेष ध्यान... पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम।


//रामदास साहू//

बक्सवाहा(छतरपुर)।  शासन द्वारा संचालित पोषण अभियान के तहत पोषण पखवाड़ा अंतर्गत एनीमिया कैंप लगाकर किशोरी बालिकाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा प्रदान करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शशि प्रभा जैन ने बताया कि बालिकाओं को शिक्षित होना अति आवश्यक है बालिका शिक्षित होती है तो माता-पिता का नाम रोशन करती है और विवाह के उपरांत अपनी संतान को भी शिक्षित करती है । 
18 वर्ष की आयु के बाद ही विवाह कराना चाहिए यदि माता-पिता इसके पहले शादी करते हैं तो उनको समझाना चाहिए। माहवारी के दौरान साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए सेनेटरी नैपकिन का उपयोग करना चाहिए,  यदि सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध ना हो सके तो 3 स  का अवश्य ध्यान रखना चाहिए ,पहला सूती दूसरा साफ और तीसरा सूखा हुआ । इस दौरान हमारे शरीर में खून की कमी हो जाती है इसकी पूर्ति हेतु हमें अपने भोजन में हरी पत्तेदार  सब्जियां एवं सलाद अधिक मात्रा में उपयोग करनी चाहिए साथ ही मौसमी फल व खट्टे पदार्थ भी लेते रहना चाहिए जिससे हमारे शरीर में आयरन का अवशोषण अच्छी तरह से हो सके । सप्ताह में एक टेबलेट अवश्य ही खाना चाहिए।

 इसी तारतम्य में आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती प्रभा तिवारी ने बताया कि हमें अपने छोटे बच्चों 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार आयरन सिरप अवश्य ही पिलाना चाहिए ताकि बच्चों में एनीमिया न हो पाए एनीमिया के लक्षण व एनीमिया की रोकथाम के उपाय से सभी को अवगत कराते हुए सभी किशोरी बालिकाओं को आयरन टेबलेट वितरित की । इस कार्यक्रम में श्रीमती मथुरा साहू, कामिनी चौरसिया , किरण चौरसिया, माया चौरसिया, जोति रैकवार, रानी पटेल, सविता पटेल, मानवी पटेल, कंचन पटेल ,उमा तिवारी ,शिवानी अहिरवार ,माही खटीक, अंश खटीक , इसने खटीक, नेहा अहिरवार, मानवी साहू, अनुष्का साहू आदि किशोरी बालिकाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।