Translate

शुक्रवार, 13 मार्च 2020

बक्सवाहा। किशोरी बालिकाओ को एनीमिया कैंप में पोषण संबंधी दी गई जानकारी।

बक्सवाहा। किशोरी बालिकाओ को एनीमिया कैंप में पोषण संबंधी दी गई जानकारी।


//अम्मू सोनी//

 बकस्वाहा(छतरपुर)। शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बकस्वाहा में नगर पंचायत क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण पखवाड़ा के मध्य नजर किशोरी बालिकाओं के माहवारी स्वच्छता एवं पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई इसमें वार्ड क्रमांक 1,2,3, 4,5,6, 7,11, 14, एवं 15 वार्ड के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओ ने किशोरियों को पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। उन्हें संतुलित भोजन लेना चाहिए। किशोरावस्था में संतुलित पौष्टिक आहार लेने से किशोरी स्वस्थ रहती है। इसके लिए उसे घर पर बने भोजन में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक खाद्य पदार्थ लेना चाहिए जिसमें सभी विटामिन और मिनरल्स हो। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां अनाज दालें मौसमी फल पीले फल खट्टे फल दूध और दूध से बने पदार्थ के साथ किशोरी बालिकाओं को अपने भोजन में आयरन की नीली गोली खाना चाहिए। इस कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं को आयरन की गोलियां भी वितरित की गई। किशोरावस्था में माहवारी के दौरान साफ सफाई एवं स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी गई। सेनेटरी पैड का उपयोग इस तरह और कैसे करना है यह भी बताया गया। माता जी के चक्र के दौरान स्वच्छता ना रखी तो इसके दुष्परिणाम से भी सूचना को अवगत कराया गया। प्रियंका को कोरोनावायरस के बारे में भी जानकारी दी गई। एवं हाथ धोने के शहर चरणों को भी बताया गया। कार्यक्रम बहुत संख्या में कन्या हाई स्कूल की किशोरी छात्राएं उपस्थित रही। एवं नगर परिषद क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की उपस्थिति भी रही।