पूरे देश मे भयानक रूप ले चुकी कोरोना वाइरस की वीमारी के रोकथाम के लिए छतरपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की सभी सीमाएं सील कर दी है, लेकिन इस कार्यवाही से कई लोग बुरी तरह फसे हुए है जिनको कही भी खाने पीने का सामना नही मिल राह है।
थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने बताया कि राजिस्थान से एक गाड़ी आयी है जिसमे 87 लोग कुछ बच्चे भी सवार है जो बुरी तरह से भूखे थे।
यात्रियों का कहना है कि वह 2 दिन से भूखे है जिसको लेकर थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री द्वारा उन सभी के हांथो को सेनेटाइज करवाकर उनको खाने-पीने का सामान उपलब्ध करवाया है।
तो वहीं जब बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ द्वारा थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री से बात की गई तो उन्होंनेे कहा कि हमारा यह नैतिक कर्तव्य था कि हम उन्हें ऐसी स्थिति में खाना एवं सैनिटाइजर उपलब्ध कराएं।
