Translate

बुधवार, 4 मार्च 2020

बक्सवाहा में शांति समिति की बैठक आयोजित...कुछ विभागीय अमलो ने नही दिखाई रुचि।

बक्सवाहा में शांति समिति की बैठक आयोजित...कुछ विभागीय अमलो ने नही दिखाई रुचि।


//रत्नेश रागी,आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ के निर्देशन के बाद थाना बक्सवाहा के परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया इस दौरान नगर निरीक्षक रामनाथ तिवारी ने कहा कि आगामी होली का त्यौहार सौहार्द एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की अशांति ना फैले तो वहीं इसके अलावा लोगों को जागरूक रहने तथा अपवाहों से बचने की भी सलाह दी।
तथा बैठक के दौरान रंगों के उपयोग में विभिन्न प्रकार के केमिकल मिलावट जो शरीर को नुकसान दायक हैं उनसे बचने की भी सलाह दी गई।

●  बैठक में विभागीय कर्मचारियों ने नहीं दिखाई रुचि

शांति समिति का आयोजन थाना परिसर में किया गया इस दौरान नगर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक समाज सेवी एवं जनप्रतिनिधियों पत्रकारों की मौजूदगी रही तो वहीं नगर परिषद, जनपद, तहसील,  वन विभाग बिजली विभाग जैसे विभागीय अम्लों के अधिकारीयो की उदासीनता साफ रूप में देखी गई अतः इन विभागों से कोई भी प्रतिनिधि बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचा।