//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)। बिजावर इलाके के गुलगंज में गेहूं खरीदी पर बड़ा घोटाला उजागर हुआ है जिसका खुलासा एसडीएम डीपी द्विवेदी के निरीक्षण में सामने आया हैै।
जानकारी के अनुसार गुलगंज गेहूं खरीदी केंद्र पर खरीदी के पहले ही अवैध तरीके से सरकारी बोरियों में भरकर रख ली गई गेंहू की 1309 बोरीयों को अब जप्त कर लिया गया है। तो साथ ही अब बिजावर एसडीएम डीपी द्विवेदी ने समिति प्रबंधक अरुण पाठक केशव शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने के दिए निर्देश दिए हैं।