//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले शिक्षक गुलाम जिलानी खान को छतरपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है।
आपको बता दें कि इन्होंने लॉक डाउन के दौरान कोरोना वॉयरस से संबंधित सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली हुई थी जिस पर बिजवार थाने में मामला दर्ज दर्ज किया गया था जिसके बाद डीईओ ने अब तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार यह शिक्षक साहब शासकीय कन्या माध्यमिक शाला भोलागिरी, बिजावर में पदस्थ थे।