Translate

गुरुवार, 16 अप्रैल 2020

17 उपार्जन केन्द्रों पर 280 क्विंटल गेहूं की खरीद..कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र जाकर व्यस्थाओं का जाना हाल।



//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाड़ी। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने एसपी श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के साथ आज निवाड़ी मंडी स्थित चार खरीदी केन्द्र, निवाड़ी खरीदी केन्द्र, स्टेशन स्थित मकारा खरीदी केन्द्र, पृथ्वीपुर मंडी स्थित पृथ्वीपुर मार्केटिंग तथा ओरछा स्थित ओरछा खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोरोना वायरस के चलते हुये व्यवस्थाओं को सही ढंग से लागू करने के निर्देश दिये। निवाड़ी जिले में आज 17 उपार्जन केन्द्रों पर 22 किसानों से 280 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
इस अवसर पर उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुये कहा कि उनके पास जिस दिनांक और समय (दोपहर पूर्व/दोपहर पश्चात) का एसएमएस आये उसी दिनांक और समय पर उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं लेकर आयें, जिससे उपार्जन केन्द्रों पर भीड़ नहीं हो तथा सभी किसान सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन करें।