//राजीव रंजन कुमार//
नेटवर्क सिवान। जिले के सलेमपुर महादेवा में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस को लेकर जारी लॉक डाउन कानून के कारण फसे हुए गरीब एवम जरूरतमंद जिले के किराएदार, रिक्शे चालक और ठेलेवालों के बीच आज शहर में प्रधानमहासचिव एवं उनके टीम के सदस्यों के द्वारा जरुरी सभी खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया।मौके पर उपस्थित फैयाज अली ने मिडिया को बताया कि हमारे सिवान जिले में जो भी धनयसम्पन लोग हैं वो अपने आस-पास के सभी असहाय गरीब जरूरतमंदो को हरसंभव मदद और सहायता करे।वहीं सूचना तकनिकी एवम प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बब्लू सिंह कुशवाहा ने केंद्र और बिहार सरकार से अपील की है कि सरकार द्वारा राशन केवल कार्डधारकों को ही मिल रहा है और एक ओर जहाँ प्रतिदिन काम करके खाने वाले मजदूर भाई लोग भुखमरी का शिकार हो रहे हैं इसलिए सरकार को यथाशिघ्र ऐसे असहाय ओर जरूरतमन्द गरीब लोगों को मदद करने के लिए आगे आने चाहिए।इस मौके पर अनीश कुशवाहा, आफ़ताब अली , निलेश कुमार , शमशेद अली , मनीष कुमार इरफान अली , पुनीत कुमार मौर्य, शाहिद इत्यादि सभी युवाओं के सहयोग से आज का खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया है।