Translate

बुधवार, 15 अप्रैल 2020

सागर में शवयात्रा निकालने के मामले में 23 पर नामजद एफआईआर, करीब 20 अज्ञात।



नेटवर्क सागर। सागर कलेक्टर के 16 अप्रैल तक कंप्लीट लॉक डाउन के आदेश का उल्लंघन करके निकाली गई शवयात्रा के मामले में मोतीनगर पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ नामजद और करीब 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । कोरोना महामारी के समय में जहां हर समय सतर्क और सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की जरूरत है वहां ये एक आत्मघाती कदम जैसा है । मोतीनगर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि धर्मश्री क्षेत्र में एक परिवार में मृत्यु हो जाने के बाद पांइट पर मौजूद पुलिसकर्मी देवेंद्र शुक्ला ने परिवार और उपस्थित लोगों को शवयात्रा में शामिल न होने लिए समझाया था पर लोगों ने उसकी बात नहीं सुनी और शवयात्रा धर्मश्री श्मशानघाट की ओर निकाल दी । वहीं सूचना मिलने पर पुलिस श्मशानघाट पहुंची और लोगों को तितर-बितर किया । इस मामले में न्यूज़ ग्राउंड ज़ीरों की खबर के बाद सागर कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक और एसपी अमित सांधी ने कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये है । एसपी अमित सांघी ने बताया कि केवल 20 लोग शामिल हो सकते है इससे ज्यादा का आदेश नहीं है ऐसे में ये नियमों के विरूध है जिस पर कठोर कार्रवाई की जा रही है ।