Translate

गुरुवार, 2 अप्रैल 2020

दमोह। गौमुख धाम में अपार संभावनाएं...पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने निरीक्षण कर बनाई कार्य-योजना।


//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। दमोह जिले के मडियादो के जंगल मे स्थित सिद्ध क्षेत्र गोमुख धाम में पर्यटन की अपार संभावनाओं को लेकर अब पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन इसके विकास के लिए कार्य योजना तैयार करने लगा है।

गुरुवार को पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक श्री भदोरिया वन परिक्षेत्र अधिकारी मडियादो बफ़र हृदेश हरि भार्गव ने गोमुख धाम स्थल का निरीक्षण कर यहां शुरुआती चरण में कुछ कार्य करने की योजना बनाई है जिसे लाक डाउन के खत्म होते ही अमल में लाया जाएगा।