● रविन्द्र जैन रवि घुवारा नए अंदाज में कर रहे क्षेत्रवासियों की मदद।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//घुवारा(छतरपुर)। कोरोना संक्रमण के कारण 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया गया था जिसे अब बढ़ाकर 03 मई 2020 तक के लिए कर दिया गया। इस कोविड-19 के संक्रमण से किये गए लॉकडाउन के कारण जनता को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
किन्तु हर समस्याओं के समाधान हेतु सरकार और प्रशासन दिन-रात लगा हुआ है साथ ही अनेक समाजसेवी संस्थाओं व व्यक्तियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से लोगों की समस्याओं के समाधान सम्बन्धी मुमकिन प्रयास किये जा रहे हैं
वहीं घुवारा नगर निवासी रविन्द्र जैन रवि जो कि द्रोणप्रान्तीय नवयुवक सेवासंघ के उपाध्यक्ष होने के साथ समाजसेवी हैं जिन्होंने लॉक-डाउन घोषित होने के उपरांत अनेक स्थानीय व्हाट्सएप समूह पर यह सूचना जारी की थी कि समस्त घुवारा क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि इस संकट की घड़ी में जिस किसी को किसी भी कंपनी का मोबाइल/डीटीएच रिचार्ज करवाना हो हम उधार रिचार्ज कर सकते हैं,सभी से निवेदन यही है कि सरकार का सहयोग करें और अपने घर में ही रहें।
रिचार्ज के लिए हमारे नंबर 9893962151 पर संपर्क करें।
रविन्द्र जैन ने बताया कि हमारा उद्देश्य इस आपातकाल में लोगों का सहयोग करना है। जिससे लोगों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े,वर्तमान समय में मोबाइल जीवन की आवश्यक और जरूरी वस्तु है अतः हमारे क्षेत्रवासी मोबाइल,टीवी से निरंतर जुड़े रहें जिससे उनको देश दुनिया की जानकारी घर बैठे प्राप्त हो सकें और अपनों से भी निरंतर जुड़े रहें।
लोगों के बैंक खातों में पैसे हैं परन्तु पैसे के लिए बैंक या एटीएम जाना पड़ेगा,इत्यादि अनेक असुविधाओं का सामना न करना पड़े इसलिए हमने यह सुविधा घर बैठे ही प्रदान की ।लोगों से पैसे तो लॉकडाउन समाप्ति के पश्चात मिल ही जाएंगे परन्तु ऐसी आपत्ति के समय हमसे जो सहयोग बन सका करने का प्रयास कर रहे हैं।
रविन्द्र जैन की इस सुविधा से अनेक लोग लाभान्वित हुए हैं जिन्होंने लॉक-डाउन के नियमों का पालन करते हुए घर बैठे रिचार्ज करवाये हैं।
जिनमें घुवारा स्थित शासकीय अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे श्री आर.के.जैन साहब ने रविन्द्र जैन के इस कार्य को अनुकरणीय बताते हुए कामना की रविन्द्र रवि इसी प्रकार के जनहित के कार्यों में सदैव लगे रहें।
नगर परिषद घुवारा सीएमओ मिथलेश गिरी गोस्वामी ने रविन्द्र जैन के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपदा के इस समय इन्होंने अनेक प्रकार के कार्य जनहित में किये हैं व लोगों को जन सहयोग हेतु प्रेरित करने का सराहनीय कार्य भी किया है।
कलू यादव जो कि दूध विक्रेता हैं इन्होंने बताया कि यदि फोन बंद हो जाता तो इससे ग्राहकों के साथ मुझे भी बहुत असुविधा का सामना करना पड़ता रवि ने समय पर रिचार्ज कर दिया जिससे हम ग्राहकों के संपर्क में रहकर अपना कार्य व्यवस्थित तरीके से कर पा रहे हैं।
संतोष कुमार जैन प्राचार्य श्री गणेश प्रसाद स्नातक महाविद्यालय,श्री फूलसिंह आरक्षक,धनप्रसाद यादव मारोतखेरा,पन्नालाल प्रजापति अतिथि शिक्षक आदि ने श्री जैन के द्वारा प्रदत्त सुविधा का घर बैठे लाभ प्राप्त कर लॉक-डाउन के नियमों का पालन करते हुए श्री जैन के कार्य की सराहना करते हुए संकट की घड़ी में महत्त्वपूर्ण कार्य करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया ।