//रविन्द्र भास्कर,(वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार )//
देश में अमन चैन सुख समृद्धि एकता अखण्डता और सदा खुशहाली बनी रहे इसी शुभ मंगलकामनाओ के साथ कोरोना कोविड 19 महासंक्रामक बीमारी से बचने बचाने का संकल्प लिये मै रविन्द्र भास्कर आप सभी को भारत रत्न संविधान निर्माता डा.भीमराव अम्बेडकर बाबा साहब की 129 वी अवतरित दिवस पर इस उम्मीद के साथ शुभकामनाएं देता हूँ कि आप सभी संविधान और नियम कानून के अंतर्गत धारा 144 एवं लॉकडाउन का शक्ति के साथ पालन करे ।तथा अपने अपने घरो मे रहते हुए भी आपस मे एक दूसरे से सोशल डिस्टेंस बनाये रखे ।
मुंह पर गमझा ,रूमाल अथवा मार्क्स का इस्तेमाल करे दिन में चार पांच बार साबुन से अच्छी तरह हाथ धोये बिना किसी कार्य के बेबजह घर से बाहर न निकले और आपके आस पास पडोस या घर में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आता है तो उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने हेतु 104 व 181 कांल सेंटर पर सूचना दे ।
कोरोना संक्रामक बीमारी आपकी किंचित मात्र जरा सी भी लापरवाही जान लेवा हो सकती है जो आपको और आपके परिजनों को भी निगल सकती है ।
जिला कलेक्टर मा.श्री अक्षय सिंह जी , पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव ,एसडीएम सुश्री वंदना राजपूत , तहसीलदार प्रजापति जी सहित पुलिस एसडीओपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित थाना कोतवाली निवाडी प्रभारी के.डी.कनारे उप निरीक्षक श्री अंकित दुबे , उपनिरीक्षक मनोज गर्ग के साथ साथ नगर पालिका सी.एम.ओ श्री दिनेश तिवारी जी के अथक प्रयासों से गांव गांव में कोरोना संक्रामक बीमारी के बचाव हेतु जागरूकता फैलाई जा रही है और इस संकट के महादौर मे क्षेत्रीय विधायक श्री अनिल जी सहित नगर और क्षेत्र के समाजसेवियो का भी विशेष योगदान बेहद सराहनीय है ।
आओ हम सब मिलकर कोरोना की जंग में एक साथ लॉकडाउन का पालन करते हुए डा.भीमराव अम्बेडकर के अवतरण दिवस मे एकता और अखण्डता के साक्षी बने और शाम सात बजे अपने अपने घरो पर भारत रत्न डा.भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मोत्सव पर दीप प्रज्जवलित करे ।
जय भीम जय संविधान