//रुपेश जैन(7247230761)//
बक्सवाहा(बक्सवाहा)। छतरपुर जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देश के बाद जिले में एक दिन छोड़ एक दिन खोले जाने वाले बाजार में आज सोमवार को सुबह आठ बजे से बारह बजे तक बक्सवाहा का मुख्य बाजार खोला गया, जिस दौरान जरूरी सामानों की दुकानें खोली गई तो वही कियोस्क संचालकों की दुकान है भी उक्त समय पर लोगों की पैसे लेन-देन संबंधी सुविधाओं को देखते हुए खोली गई।
● एक पहलू विभिन्न आसुविधाओं की ओर।
सरकारें तथा प्रशासन भी इस महामारी से निपटने के लिए लाख प्रयास कर रही है मगर कुछ लोगों की लापरवाही एक बहुत बड़े संक्रमण को न्योता दे देती है इसका एक जीता जागता उदाहरण तबलीगी जमात है, तथा विभिन्न पक्ष परोक्ष रूप से अपील करते हैं कि लोग घर में ही रहे और नियमों का पालन करें तो वही सोशल डिस्टेंस भी अवश्य बनाएं. लेकिन शायद हम और आप ही वह है जो यह भूल जाते हैं सोशल डिस्टेंस की भूमिका भी आखिर कितनी अनिवार्य है।अतः ऐसी स्थितियों पर बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ आपसे पुनः बार-बार अपील करता है कि नियमों का पालन करें सोशल डिस्टेंस अवश्य बनाए रखें तथा साथ ही सावधान रहें सतर्क रहें और अपना वह अपनों का ख्याल रखें।
