//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाडी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में निवाडी जिले ने शत् प्रतिशत् फसल कटाई प्रयोग सम्पन्न होने पर निवाडी जिला ने प्रदेश भर मे प्रथम स्थान प्राप्त कर अद्वितीय कीर्तिमान रचा है ।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य में खरीव एवं रवि की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं कीट और रोगो से हुयी नष्ट फसलो की स्थिति में किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बीते वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गयी थी ।
इस योजना के अंतर्गत खरीव के मौसम मे धान बाजरा मक्का अरहर , सोयाबीन , फसलो के अलावा कुटकी , मुमफली , तिल एवं कपास , मूंग, उडद को बीमित किया जाता है ।
तथा रवि फसल के मौसम में गेहूँ , चना , राई , सरसों , चना ,मसूर मटर को जिला और तहसील स्तर बीमित किया जाता है।
राज्य सरकार द्वारा संचालित बीमित योजना के चलते क्षतिकारित फसलो का भुगतान बीमा कम्पनी के द्वारा बैको के माध्यम से 72 घंटे अथवा 30 दिनो के अंदर अलग अलग दिशानिर्देशों के मुताबिक किया जाता है ।
कृषि मौसम के मध्य में क्षति होने पर समय समय पर किसानो को प्राकृतिक आपदाओं से क्षति पूर्ति का भी प्रावधान है ।
जिसमे खासतौर से अतिवर्षा , सूखा और जलप्रलावन ,कीट व्याधि , भूस्खलन , प्राकृतिक आगजनी , तडित बिजली के गिरने व तूफान आंधी , चक्रवात, बबंडर आदि से फसलो का नुकसान हो जाने पर पीडित किसानो को बीमा लाभ दिये जाने का प्रावधान है ।
यह योजना राजस्व विभाग और किसान कल्याण व कृषि विभाग के संयुक्त रूप से क्रियान्वित होती है ।
बता दे कि मध्यप्रदेश के टॉप टेन जिलो में निवाडी को 100 प्रतिशत् फसल कटाई प्रयोग सम्पन्न कराने में प्रथम और झाबुआ दूसरे तथा सिवनी तीसरे स्थान तथा खण्डवा , सागर , नीमच ,बुराहनपुर , शिवपुरी , अशोक नगर , जिला रायसेन दसवे नम्बर पर रहा है ।
बीते 30 सितम्बर 2018 में टीकमगढ़ से प्रथक होकर निवाडी मध्यप्रदेश का 52 वां जिला बना था और इस जिले के प्रथम कलेक्टर श्री अक्षय सिंह को जिले का कार्यभार सौपा गया था ।
श्री सिंह ने तत्कालीन विषम परिस्थितियों में निवाडी जिले का चहुंमुखी विकास और उन्नतिशील बनाया जो लगातार किसानो , मजदूरों और बेसहारों के साथ साथ जरूरतमंदों को शासन प्रशासन स्तर पर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचा रहे है ।
कलेक्टर श्री सिंह की देखरेख में संचालित कृषक योजनाओं को किसानों को अत्याधिक हितकारी बनायी गयी ।
तथा किसानो के हितो में निरन्तर कार्य कर रहे श्री की सफलतम कार्यशैली अद्भुत और अद्वितीय साबित हो रही है ।
यही बजह है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के चलते किसानों के हितो में निवाडी जिला मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है