Translate

शनिवार, 18 अप्रैल 2020

भगवां। बैंकों में हितग्राहियों को बटवाये टोकन...बाजार व्यवस्था को लेकर डिप्टी कलेक्टर विनय दुवेदी ने दिये सख्त निर्देश।



भगवां(छतरपुर)। भगवॉ में सब्जी बाजार की व्यवस्था को लेकर डिप्टी कलेक्टर विनय दुवेदी ने बीते रोज सख्त निर्देश दिए है वही कहा है कि सभी प्रकार की सब्जी की दुकानें मेला ग्राउंड में लगेगी,सभी दुकानदारों एंव आमजन मानस से अपील की है कि सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखा जाएगा।।
 डिप्टी कलेक्टर ने मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत सचिब को  निर्देश दिए है की कस्वा भगवॉ में बाजार में कोई मोटरसाइकल या चार पहिया वाहन का उपयोग नही किया जाएगा।

अगर वाहनों का बाजार उपयोग या चलाते कोई भी व्यक्ति पाया जाता है तो धारा 188 की कार्यवाही की जाएगी।
बैंकों में भीड़ की समस्या को देखते हुए बैंक कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि बैंकों में जितने हितग्राही आते है उन हितग्राहियों को टोकन दिए जाएं इसके बाद जिसका नम्बर जो उन्हें बुला कर उनका लेन देन निपटाया जावे।
लॉक डाउन के दौरान सब्जी किराना फल दूध के अलावा और अन्य सामान की दुकान खुली होने पर धारा 188 के तहत कार्यवाही करके दुकानें सील की जाएगी।
वही थाना प्रभारी भगवॉ कैलाश बाबू आर्या ने डिप्टी कलेक्टर विनय दुवेदी के निर्देशन में सुवह से पुनः कार्यवाही करते हुए करीबन 25 दो पहिया वाहनों के चालान काटे गए है और कई वाहनों पर धारा 188 के तहत कार्यवाही भी की गई है।