Translate

शनिवार, 18 अप्रैल 2020

बक्सवाहा। एक साल की स्कूल की फीस माफ...तो इन स्कूलों में मिली फीस की इतनी छूट।



बक्सवाहा(छतरपुर)। वर्तमान में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की परिस्थितियों को ध्यान मे रखते हुए बकस्वाहा के अहिंसा विद्या भारती हाईस्कूल बकस्वाहा,मॉर्डन पब्लिक स्कूल बकस्वाहा,प्रतिष्ठा एकेडमी स्कूल बम्होरी ने तीन माह की स्कूल फीस मैं छूट देने का निर्णय लिया है, तो वही ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल सुनवाहा स्कूल मैं सर्वाधिक कृषक व मजदूर वर्ग के छात्र ज्यादा है इसीलिए सभी छात्रों की पूरे वर्ष की शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है स्कूल के निर्देशक प्रशांत जैन 'पंकज' ने जानकारी देते हुए बताया कि हम इस समय लोगो की सुविधा का पूरा ध्यान रख रहे है इसीलिए यह निर्णय लिया गया है विद्यालय परिवार के द्वारा जरूरत मंद परिवारो की पहचान करके उनको आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध की जा रही है।

              प्रशांत जैन 'पंकज'(स्कूल संचालक)

तथा उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों के लिए घर पर ही पढ़ाये एवं नियमों का पालन करते हुए आवश्यक सावधानी बरतें एवं उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूँ कि ऐसी स्थिति में अन्य सभी प्राइवेट स्कूल संचालक भी अभिभावकों को राहत प्रदान करने हेतु आवश्यक कदम उठाएंगे।