Translate

शनिवार, 18 अप्रैल 2020

मुख्यमंत्री की मेहनत पर पानी फेर रहा है पुलिस प्रशासन...पुलिस द्वारा की जा रही वाहनों पर चालानी कार्यवाही।




//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। मप्र के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां प्रदेश में कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और गरीब तपके के लोगों को हर तरह की सहायता उपलब्ध कराने के लिए नित्य प्रतिदिन नए नए आदेश जारी कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर छतरपुर का पुलिस प्रशासन गरीबों के दो पहिया वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर मुख्यमंत्री की मेहनत पर पानी फेरने में लगे हुए हैं। जिले के समाजसेवी संगठन और समाजसेवियों द्वारा जहां गरीबों को लंच पैकेट एवं राशन सामग्री वितरित की जा रही है वहीं दूसरी ओर पुलिस के आला अधिकारियों के फरमान से थानों के थाना प्रभारियों द्वारा आवश्यक वस्तु लाने ले जाने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। इस संबंध में सागर के आईजी अनिल शर्मा ने दूरभ्ज्ञाष पर बताया कि पुलिस विभाग द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। वहीं दूसरी ओर पुसिल कप्तान कुमार सौरभ ने दूरभाष पर बताया मेरे द्वारा कोई भी चालानी का आदेश जारी नहीं किया गया है। मैं चालानी कार्यवाही पर अधिकारियों से बात करता हूं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ से दूरभाष पर चर्चा हुई तो उन्होंने बताया कि छतरपुर कलेक्टर के द्वारा आदेश दिया गया है उसी के परिपालन में चालानी कार्यवाही की जा रही है। लेकिन जिन लोगों को दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन की पात्रता है उनके चालान नहीं किए जा रहे हैं। इस संबंध में जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह से दूरभाष पर चर्चा हुई कि उन्होंने बताया कि दो पहिया चार पहिया वाहनों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे परंतु आवश्यक सेवाएं और मरीज के संबंधितों को इसमें छूट दी गई थी। कलेक्टर ने यह भी कहा कि लोगों से अपील की गई है कि वह लॉकडाउन के दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहन लेकर न निकलें। परंतु लोग बिना बजह बाजारों में निकल रहे हैं। अगर कोई पीडि़त व्यक्ति का चालान काटा गया है तो वह दुर्भाग्यपूर्ण है और इस पर अधिकारियों को नए निर्देश जारी किए जाएंगे। वहंी आज छतरपुर शहर के तीनों थाना प्रभारियों द्वारा एवं ट्राफिक प्रभारी द्वारा दो पहिया चार पहिया वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। इन थाना प्रभारियों का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिलने पर यह चालानी कार्यवाही गई है। पूर्णिमा मिश्रा ने बताया कि आज 53 लोगों के खिलाफ ट्राफिक पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की गई है। वहीं सिटी कोतवाली द्वारा 55 लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई है। जिसमें से 250 रुपए 28 लोगों पर तथा 500 रुपए 27 लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार सिविल लाइन में 44 लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई है। इसी तरह पूरे जिले में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन की चालानी कार्यवाही की गई है। इन सभी थाना प्रभारियों का कहना है कि हमारी मजबूरी है चालान काटना। हम वेवश हैं चालान काटने के लिए। बड़े लोग तो अपनी सिफारिश और पहुंच के कारण चालान से बच जाते हैं परंतु गरीब तपके के लोग इस चालानी कार्यवाही से शिकार हुए हैं। ऊपर से आदेश आ जाए तो हम लोग चालान चालानी कार्यवाही नहीं करेंगे। फिलहाल छतरपुर में पुलिस द्वारा की जा रही दो पहिया चार पहिया वाहनों पर चालान की कार्यवाही को लेकर जनता में काफी आक्रोश पनप रहा है। यदि समय रहते वरिष्ठ अधिकारियों ने सइ पर ध्यान नहीं दिया तो कोई बड़ी घटना कभी भी घट सकती है।
इस संबंध में  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से कई भाजपा नेताओं ने दूरभाष पर चर्चा की है। संभवत: मुख्यमंत्री से एक दो दिन में इस संबंध में कोई नया आदेश जारी होने वाला है।