Translate

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020

बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ की खबर का फिर हुआ असर...गुजरात में फंसे पीड़ित परिवार की लोगों ने की मदद।



//राजीव रंजन कुमार//
नेटवर्क सिवान। जिले के हुसैनगंज प्रखंड हुसैनगंज बाज़ार निवासी भरत दास के पुत्र गुड्डू दास के परिवार जो लॉक डाउन में गुजरात के अहमदाबाद में सब परिवार फंसे हुए हैं।जहां इस खबर को सिवान जिले में सबसे पहले प्रमुखता के साथ द इंडिया समाचार ने चलाया था।जिसका इस खबर का असर आज देखने को मिला है जहां खबर देखकर जिले के स्थानीय लोगों के साथ साथ देश और विदेशों में रह रहे लोगों ने भी मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है।
जहां पीड़ित परिवार गुड्डू दास के अकाउंट नंबर पर लोग ऑनलाइन पैसे भेज कर उनकी आर्थिक मदद कर रहे हैं।जहां विदेश में रह रहे सिवान जिले के हुसैनगंज से विजय यादव, वहीं जिले के बसंतपुर  गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी धर्मवीर सिंह, सीवान से बुंदेलखंड समाचार संवाददाता राजीव रंजन कुमार शर्मा वहीं हुसैनगंज से चंदन कुमार शर्मा , सिवान अमित वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक अमित कुमार सिंह एवं राजकुमार गुप्ता समेत कई लोगों ने पीड़ित परिवार को पैसे और खाद्य सामग्री भेजकर मदद की है।वहीं पीड़ित परिवार गुड्डू दास ने खबर को चलाने के लिए द इंडिया समाचार संवाददाता पुरी टीम को सभी को फोन के माध्यम से सभी मदद करने वाले सदस्यों के प्रति अपना आभार प्रकट कर धन्यवाद व्यक्त किया है।
जहां एक बार फिर से पीड़ित परिवारों के चेहरे पर खुशियां लौट आई है।