Translate

सोमवार, 24 फ़रवरी 2020

केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दमोह मे आगमन दमोह भाजपा ने किया जोरदार स्वागत... गौंड समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे मंत्री कुलस्ते... कार्यक्रम में हुए शामिल... हजारों की संख्या में प्रदेश भर से आए गौंड समाज के लोग सामुदायिक भवन के लिए आरक्षित चमड़ा फैक्री स्थित जमीन पर हुआ एकात्री करण... रैली के माध्यम से स्थानीय कृषि उपज मंडी में आयोजित सम्मेलन में पहुंचे गौंड समाज के लोग।

//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मंत्री मंडल के साथी केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दमोह मे अल्प प्रवास हुआ. इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते दमोह से सांसद व भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के निवास पर पहुंचे. जहाँ पर उन्होंने भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेट करते हुए, भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह केन्द्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करे।

मुख्य रूप से बे आज स्थानीय कृषि उपज मंडी में आयोजित गौंड समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने के लिए दमोह पहुंचे थे जहां गांड समाज के लोगों ने भरी मात्रा में स्थानीय चमड़ा फैक्ट्री परिसर जहां शासन के द्वारा गौंड समाज के लिए सामुदायिक भवन बनाए जाने के लिए जमीन दी गई थी उसका भूमिपूजन करते हुए रैली के माध्यम से प्रदेश भर से आए गौंड समाज के लोग स्थानीय कृषि उपज मंडी पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बताया कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार 14 माह मे एक भी जन हितैषी कार्य नही कर सकी। बल्कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार प्रदेश मे शराब की नई दुकानें खोलने की नई नीति लागू कर रही है। इस अवसर पर गौंड समाज जिला अध्यक्ष कंछेदी लाल गौंड, दमोह सांसद प्रतिनिधि डाक्टर आलोक गोस्वामी, भाजपा नेता संजय सेन, नर्मदा सिंह एकता, चंदू उपाध्याय, अनुपम सोनी, मोंटी रैकवार संजय गौतम, शशांक लोधी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी मात्रा में गौंड समाज के लोगों की मौजूदगी रही।