Translate

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

घुवारा। जिला पंचायत CEO ने खरीदी केंद्रो का किया निरीक्षण...जांच में पाया कचरायुक्त गेंहू।



//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चन्द्र ने घुवारा तहसील क्षेत्र के गेँहू खरीदी केंद्रों पहुँचकर निरीक्षण किया।
 केंद्रों में गड़बड़ी पाए जाने पर उन्होंने जिम्मेदारों को चेतावनी  दी है, सेवा सहकारी केंद्रीय मर्या. बैंक शाखा घुवारा के अंतर्गत संचालित 7 सेवा सहकारी समितियों घुवारा ,बामनोरा, सेवार , पनया, रामटोरिया, हलवानी, कुटोरा , भेलदा, बूदोर, पनवारी, भगवां, में उपार्जन केंद्र बना कर किसानों की समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य पर खरीदी की जा रही है।
सोमबार की शाम जिला सीईओ हिमांशु चंद्र ने घुवारा उप मंडी परिसर में बने गेंहू उपार्जन केंद्रों का अपने प्रशानिक अमले क्व साथ निरीक्षण किया ।
यहां सैकङो क्विंटल गेंहू गुणवत्ताहीन एवं कचरायुक्त रखा हुआ था।

जिस पर उन्होंने समिति प्रबंधक व केंद्र के कर्मचारियों अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने अपने सामने गेंहू को छन्ने में डलवाया , जिसमें 50 किलो की बारी में 2 किलोग्राम कचरा निकला ।
सीईओ ने खाद्य आपूर्ति के अधिकारी, एसडीएम और तहसीलदार सहित अनेक अधिकारियों को बुलाकर खरीदी की गुणवत्ता का ध्यान रखने को निर्देशित किया। इसकी सतत निगरानी करने को अधिकारियों से कहा । यहां एक हजार बोरी का पंचनामा बनाकर उसके परिवहन पर रोक लगाई, इसे छान कर साफ करने को कहा, उन्होंने एफएक्यू की जांच कराने के लिए एक टीम बनाने को कहा ।
इस मौके पर डिफ्टी कलेक्टर विनय द्विवेदी, तहसीलदार कमलेश गुप्ता,जनपद सीईओ अजय सिंह, नायब तहसीलदार विजयकांत त्रिपाठी,उप थाना प्रभारी वीरेंद्र परस्ते के साथ तमाम अधिकारी मौजूद रहे । वहीं मोके पर उपस्थित करीब पचास से ज्यादा किसानों ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि किसान की उड़द मूंग की फसल अतिबर्षित के कारण पूर्णरूप से तबाह हो चुकी थी हम किसानों ने साहूकारों से कर्ज लेकर उत्साह पूर्वक गेंहू फसल को बोया था फसल अच्छी बनी हुई थी लेकिन जैसे ही फसल पकने को तैयार हुई उसी समय मौसम ने अपना मिजाज दिखाते हुए बारिस हल्के फुल्के ओले गिर जाने से गेहूं में पतलापन आ गया है । अगर शासन के नियमानुसार अगर माल ग्रेडिंग करा कर लिया जाता है तो हम किसानों का मिनिमम 40 प्रतिशत गेहूं पतला होने पर निकल जायेगा।