//रत्नेश रागी,अनेकांत जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा कृषि उपज मंडी पर विगत 15 अप्रेल से गेहूं की आवक लगातार जारी है जिससे मंडी पर किसानों की गेंहू की फसलों की लगातार भरोत की जा रही है जिसकी जानकारी देते हुए प्रभारी जांच अधिकारी सी.एल. शुक्ला ने बताया कि कृषि उपज मंडी बक्सवाहा में अब तक कुल 1700.63 कुविंटल गेंहू की आवक हुई है तो वही इसके अतिरिक्त अभी तक हमारे यहाँ से कुल 10099.83 कुविंटल गेंहू की जावक की जा चुकी है।
● सोशल डिस्टेंस को नही समझ रहे हैं स्थानीय।
बक्सवाहा उपज मंडी पर जब हमारी टीम उक्त व्यस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंची तो उस दौरान वहां पर मौजूद कृषकों,हेल्पर,सर्वेयरों एवं अन्य कर्मचारी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नही दिखाई दिए, हालांकि विभाग द्वारा नियमों के पालन के लिए यहां पर इंतजाम भी किये गए हैं जिनमे सोशल डिस्टेंस बनाये रखने के लिए गोले बनवाये गये तो वही हाथ धोने के लिए पानी की टंकी भी अलग से रखी गई है लेकिन अगर जब लोग इसका पालन नही करेंगे तो शायद ना वह टंकी काम की होगी और न ही वह गोले।