Translate

सोमवार, 20 अप्रैल 2020

MLA ने टैक्टर चलाकर सड़कों पर किया सैनिटाइजर का छिड़काव...कोरोना योद्धाओं का भी किया सम्मान।



//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)।  नगर परिषद घुवारा में क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रधुम्न सिंह लोधी ने घुवारा में नगर के मुख्य मार्गों को स्वयं ट्रैक्टर चलाकर सैनिटाइजर किया। नगर परिषद के आमले के द्वारा समस्त नगर घुवारा को सैनिटाइजर किया जा रहा है जिसमें गली, मोहल्ले, चौराहा, मुख्य मार्ग बस्तियां शामिल है।  घुवारा के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक के ऊपर फूलों को फेंककर उनका स्वागत किया। क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रधुम्न सिंह लोधी द्वारा कोरोना वायरस जैसी महामारी के प्रति रोकथाम में अहम भूमिका निभाने वाले सभी कर्मचारियों का माला पहनाकर सम्मान किया। विधायक द्वारा नगर परिषद घुवारा के करीब 40 कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

क्षेत्रीय विधायक ने सभी लोगों से अपील की है कि वह इस महामारी के प्रति जागरूक रहें, सतर्क रहें, शासन प्रशासन द्वारा बताए जा रहे नियमों का पालन करें और उनका साथ दें। लोगों से दूरी बना कर रहे जब बाजार जाएं तो माक्स का प्रयोग करें  और सैनिटाइजर से घर में बार-बार हाथ धोएं और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें और भीड़-भाड़ में न लगाएं घर से बाहर बहुत ही जरूरी काम से निकले वरना घर में रहें सुरक्षित रहें और लॉकडाउन का पालन करें और तभी हमारा देश और प्रदेश इस महामारी के प्रति जीत सकता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुणा राजे बुंदेला,cmo मिथलेश गीरी.गोस्वामी एडवोकेट द्वारका सिंह ,आनंद सिंह बुंदेला,  महेंद्र  जैन पवैया ,अंकित चंदला , अक्षय जैन (भैया गोलू) शोभित जैन (पिंटू) ,आशीष मस्ताना ,पलाश सेठ , शर्यान्श जैन (बड़े) ऋषि जैन सुनवाहा संकेत जैन सिट्टू, देवेन्द्र कोठिया आदि लोग सम्मिलित हुए।