//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)। एक ओर सम्पूर्ण देश कोरोना महामारी के चलते लाॅक डाउन से परेशान हैं वहीं देश का अन्नदाता अपनी उपज का उचित मूल्य पाने को तरस रहा था। अन्नदाता की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की 15 अप्रैल से सम्पूर्ण म.प्र.में गेहूं चना खरीदी की जाए इसके लिए के महामारी की गंभीरता को देखते हुए सोशल डिस्टेंस बना कर केवल छः किसानों के पास ई उपार्जन केन्द्र से SMS जाए और उन्हीं किसानों के अनाज की खरीदी की जाए ।
आज इन्हीं गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करने अनुभाग के एस.डी. एम. डी.पी .दुबेदी ने जनपद के सीईओ अखिलेश उपाध्याय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीताराम अवास्या के साथ मिलकर देवरा, जैतपुर के उपार्जन केन्द्रों निरीक्षण किया। और इन उपार्जन केंद्रों में लगे पल्लेदारों के स्वस्थ्य का परीक्षण भी कराया गया ।समाजिक दूरी बनाये रखने की सलाह दी गई ।साथ ही शासन द्वारा दिए गए खरीदी के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया। साथ ही इन केंद्रों में बारदाने,तिरपाल,सिलाईमशीन ,भण्डारण क्षमता के साथ इन केंद्रों पर आने वाले किसानों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था को भी जांचा गया।