//रमेश अग्रवाल,मदन साहू//
नेटवर्क पन्ना। पन्ना जिले में एक के बाद एक लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज 30 मई को पन्ना जिले में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए है जिससे अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 11 से बढ़कर 16 हो गई है। जिसमें 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। आज शाम 5 बजे प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नए मिले 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज में एक बरबसपुरा जो पूर्व में आये व्यक्ति के प्राथमिक सम्पर्क का है। एक देवरी ककरहटी क्षेत्र का है जो दिल्ली से आया है। व 2 अजयगढ़ शहर के है जो इंदौर से आये है। एक अजयगढ़ के धरमपुर थाना के ग्राम पंचायत मकरी का है जो दिल्ली से आया था। अजयगढ़ में मिले कोरोना मरीज के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय छात्र इंदौर से अपने पिता के साथ अजयगढ़ आया था वहीं मकरी का भी व्यक्ति प्रवासी बताया जा रहा है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सभी के प्रार्थमिक व द्वितीय सम्पर्क के लोगों को आइसोलेट किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन द्वारा पहली रिपोर्ट के आधार पर लोगों के सम्पर्क में आये हुए लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री ली जा रही है। मोके पर प्रशासन पहुंच चुका है।लेकिन एक साथ इतने पॉजिटिव मरीज बढ़ने से स्थिति चिंताजनक हो गई है।
