Translate

बुधवार, 27 मई 2020

देवेन्द्रनगर में जुआ खेलते पांच जुआड़ी पकड़े 52 ताश पत्ते व 3220 रुपए की जप्ती।



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पन्ना जिले के थाना क्षेत्र देवेन्द्रनगर में कुछ जुआरियो के द्वारा जुआ खेलने की लगातार सूचनायें प्राप्त होने पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिह द्वारा एक टीम का गठन किया जाकर कार्ययोजना तैयार की व थाना की टीम के द्वारा लगातार ऐसे व्यक्तियों पर नजर रखी जाकर प्रभावी कार्यवाही की गई ।

 मुखबिर की सूचना पर बस्ती देवेन्द्रनगर मे सूचना की तस्दीक करने पर कुछ जुआडी तास पत्तो से हारजीत का दाव लगाकर रूपये पैसो से जुआ मन्ना खेलते दिखे जिन्हे हमराही टीम के घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पूछा जिन्होने अपना अपना नाम क्रमशः पुष्पेन्द्र तिवारी पिता ओमप्रकाश तिवारी उम्र 23 साल, विजय कुशवाहा पिता ददोली कुशवाहा उम्र 21 साल,भाष्कर द्विवेदी पिता बालगोपाल द्विवेदी उम्र 21 साल,जयहिन्द कुशवाहा उर्फ लल्लू पिता सुन्दरलाल कुशवाहा उम्र 23 वर्ष एवं संदीप द्विवेदी पिता रामतिलक द्विवेदी 22 वर्ष सभी निवासी देवेन्द्रनगर के होना बताए आरोपियो का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से पास व फड से कुल 3220/- रू तथा तास के 52 पत्ते मिले जिसे मुताबित जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर थाना देवेन्द्रनगर मे अपराध क्र 256/2020 पंजीबद्ध किया गया है।