Translate

शुक्रवार, 29 मई 2020

पन्ना। खनिज विभाग ने नही किया जो वो राजस्व व पुलिस विभाग ने कर बड़ी कार्यवाही को दिया अंजाम...अवैध परिवहन करते हुये 3 हाइवा सहित 1 ट्रेक्टर ट्राली जब्त।



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पन्ना जिले में लम्बे समय से रेत का अवैध कारोबार जारी है। लेकिन शासन प्रशासन द्वारा इसमें लगाम नहीं लगाया जा सका है। आये दिन समाचार पत्रों एवं चैनलों के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन की खबरें प्रकाशित की जाती है लेकिन खनिज विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान  नहीं दिया जाता है। खनिज अधिकारी के चेम्बर में अधिकतर समय रेत माफियाओं का जमावड़ा व उनके जाल में ही उलझे रहते हैं।तथा रेत माफियाओं पर नकेल कसने में नाकामयाब साबित हो रहे हैं।

बिना रॉयल्टी बिना पितपास के अवैध रेत का धड़ल्ले से रेत माफिया देर रात से अवैध रेत का परिवहन करते है। वहीं मीडिया के कैमरे पर आने से भी खनिज अधिकारी हिचखिचाते है।

लगातार बरकोला और चांदा पाठी के डँपों से रेत का अवैध परिवहन हो रहा है लेकिन खनिज अधिकारी व खनिज निरीक्षक को यह रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन दिखाई नहीं देता। वहीं कलेक्टर पन्ना कर्मवीर शर्मा व पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन पर पुलिस ने गस्ती के दौरान पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत सिविल लाइन चौकी के इंद्रपुरी कालोनी के बाईपास रोड के पास अजयगढ़ से पन्ना की ओर आ रहे अवैध रेत से भरे 3 हाइवा और 1 ट्रेक्टर ट्राली जप्त किया है।