//रमेश अग्रवाल,मदन साहू//
नेटवर्क पन्ना। पन्ना जिले में एक के बाद एक लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज 29 मई को पन्ना जिले में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए है जिससे अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4 से बढ़कर 6 हो गई है। जिसमें दो कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। आज मिले 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज में एक पन्ना नगर के धाम मोहल्ला का 19 वर्षीय युवक और दूसरा पन्ना की तहसील पवई के श्यामगिरी का 22 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
प्रशासन द्वारा दोनों लोगों के सम्पर्क में आये हुए लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री ली जा रही है। मोके पर प्रशासन पहुंच चुका है और पूरे मोहल्ला व श्यामगिरी गांव को सील करने की कार्यवाही जारी है।
