//रमेश अग्रवाल (बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़)//
ब्यूरो नेटवर्क पन्ना। पन्ना जिले के सिमरिया तहसील के पठारी गांव मझगवा में रहने वाले गरीब आदिवासी परिवार में आयोजित कन्या के विवाह में सिमरिया तहसीलदार प्रेम नारायण सिंह व उनका स्टॉफ सम्मलित हुआ और उन्होंने कन्या के विवाह के लिये आवश्यक वस्त्र,जेवर,बर्तन एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर मानवता का संदेश दिया है।
तहसीलदार की इस दरियादिली से इस आदिवासी परिवार में खुशी की शहनाई गूंजी एवम गरीब कन्या का विवाह खुशी खुशी सम्पन्न भी हो गया।
साथ ही तहसीलदार प्रेम नारायण सिंह द्वारा सहायता करते समय गरीब आदिवासी कन्या फूट फूट कर रोने लगी और खुशी के आंसू निकल पड़े।
तहसीलदार ने नव दाम्पत्य जीवन की बधाई देकर उसे आशीर्वाद दिया।
प्रेम नारायण सिंह तहसीलदार सिमरिया
अगर आपके आस पास भी इस प्रकार की खबरे है तो आप भेज सकते हैं इस नंबर पर 7247230761 या आप हमारी इस बेवसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
