Translate

शुक्रवार, 22 मई 2020

जीवन शक्ति योजना के तहत बक्सवाहा में प्रशासन को अब तक प्राप्त हुए 480 से ज्यादा मास्क।



बक्सवाहा(छतरपुर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा जारी की गई जीवन शक्ति योजना के तहत लॉकडाउन के इस समय में महिलाओं द्वारा घर बैठे मास्क बनाने तथा कुल मास्क को खरीदने का निर्णय सरकार द्वारा लेने का किया गया था जिसका भुगतान 11 रुपए प्रति मास्क के रूप से सीधा ऑनलाइन उनके खाते में प्रदान किये जाने का निर्णय भी लिया गया।
जिसके लिए नोडल अधिकारी के रूप में बक्सवाहा नगर परिषद से सीएमओ लखनलाल पाठक एवं सहायक नोडल अधिकारी के रूप में श्याम खरे शिबू को नियुक्त किया गया था।
जिसकी जानकारी देते हुए श्याम खरे ने बतलाया कि नगर परिषद बक्सवाहा द्वारा अभी तक कुल 480 से 500 मास्क प्राप्त किए गए हैं जिसका भुगतान ऑनलाइन रूप से किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त महिलाओं से भी यह अपील की गई है कि वह भी बड़ी संख्या में मास्क बनाएं एवं नगर परिषद क्षेत्र के नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी को प्रदान करें।