Translate

मंगलवार, 26 मई 2020

बक्सवाहा। पैदल नगर की सड़कों पर पहुंचे... नगर निरीक्षक रामनाथ तिवारी।



//रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। मंगलवार को बक्सवाहा थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी स्वयं ही अकेले बक्सवाहा नगर के मुख्य बाजार में पहुंचे जहां पर उन्होंने दुकानदारों से यह अपील करते हुए कहा कि आप सभी नियमों का पालन करें एवं दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को ही नियमों के पालन की सलाह दें तो साथ इसके अलावा उन्होंने रास्ते में जा रहे लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वह शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मास्क पहने एवं सामाजिक दूरी का आवश्यक रुप से ध्यान रखें।