Translate

मंगलवार, 26 मई 2020

पन्ना। किसान के गल्ले में लगी आग, भूसा सहित सिंचाई का सामान जलकर हुआ खाक।



//रमेश अग्रवाल//  
नेटवर्क पन्ना। भीषण गर्मी के कारण पवई नगर में आगजनी की घटना सामने आई है प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड न. 13  निवासी परमलाल कुशवाहा के खेत मैं बने गल्ले में अचानक आग लग गई जिससे गल्ले में रखा भूसा एवं खेत में सिंचाई करने से सम्बंधित सामग्री जल गई आगजनी के कारण लगभग तीस से चालीस हजार रुपये की सामग्री का  नष्ट होना बताया जा रहा है आग लगने की जानकारी जैसे ही वार्ड न.13 के पार्षद धनीराम चौरसिया को लगी तत्काल ही उन्होंने इसकी सूचना सीएमओ विजय कुमार रैकवार को दी जिस पर तत्परता दिखाते हुए उन्होंने तत्काल ही फायर विग्रेड वाहन को घटना स्थल पर भेजा जिससे आग पर काबू पाया गया इसमे फायर चालक बलराम पटेल , ऑपरेटर शंकर सिंह एवं सुनील का सराहनीय योगदान रहा।