Translate

शुक्रवार, 22 मई 2020

बड़ामलहरा। विधिक सेवा समिति द्वारा लगाई गई हेल्पडेस्क।



//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। स्थानीय विधिक सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को सागर-छतरपुर मार्ग स्थित कायन तिराहा के पास हेल्पडेस्क लगाई गई। न्यायायिक मजिस्ट्रेट ने हिस्सा लेकर प्रवासी मजदूरों को खाद्य सामग्री व मास्क वितरित किए साथ ही उन्हें शुद्ध जल व फल भी बांटे।
    मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर निर्देशानुसार एवं अरुण कुमार शर्मा जिला, सत्र न्यायाधीश छतरपुर व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर के मार्गदर्शन में कोविड-19 महामारी के फलस्वरूप संपूर्ण जिले में लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में बडी तादात में 2 पहिया 4 पहिया और पैदल मार्च करते हुए मजदूर परिवार सहित महानगरों से अपने घर वापस लौट रहे है। मजदूरों को समुचित मदद करानें के उद्देश्य से न्यायाधीश आशीष कुमार माथौरिया एवं न्यायाधीश संजय सिंह धाकड के निर्देशन पर गुरुवार को स्थानीय विधिक सेवा समिति द्वारा हेल्पडेस्क लगाई गई। संजय सिंह धाकड न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग़ श्रेणी ने हेल्पडेस्क में उपस्थित होकर प्रवासी मजदूरों एवं यात्रियों के सैनेटाइजर से हाँथ धुलाकर खाद्य सामग्री प्रदान की साथ ही मास्क भी दिया। हेल्पडेस्क पर शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गई। पैरालीगल वॉलेंटियर डॉ राजेश शर्मा, अमित कुमार मिश्रा स्थानीय तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा हेल्पडेस्क संचालन एवं व्यवस्थापन कार्य किया गया। राजकुमार कुशवाहा, ध्रुवराम अहिरवार, विनोद श्रीवास्तव, संतशरण अवस्थी, अरविंद्र पांडे न्यायालीन कर्मचारियों के अलावा पुलिस विभाग के संजीव रजक व अवधेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।