//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। पुलिस अनुबिभाग के भगवां, बकस्वाहा व बमनौरा थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले सामने आये है। भगवां थाना में 2 लोगों ने मिलकर एक महिला की मारपीट कर दी वहीं बकस्वाहा व बमनौरा थाना में 2 युवकों की मारपीट के मामले दर्ज किये गये। अलग अलग मामलों में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किये हैं।
जानकारी के अनुसार, गुड्डी पति मुलुवा अहिरवार (31) निवासी मुडिया थाना भगवां की गांव में रहने वाले कन्हैया व किशोरी अहिरवार ने मिलकर मारपीट कर दी। आरोप है कि, पीडिता की गाय आरोपी के भूसे के ऊपर से निकल गई। उलाहना देने पर विवाद की स्थिति बन गई और आरोपियों ने मिलकर महिला को गाली गलौच करते हुऐ मारपीट कर दी। घटना गुरुवार सुबह साढे 6बजे की बताई गई है।
बकस्वाहा थाना क्षेत्र में फरियादी अजय पिता राजू बाल्मीक (23) निवासी बम्हौरी की हीरा, उत्तम, जीतू व अजय बंसल निवासी बम्हौरी ने मिलकर बेरहमी पूर्वक मारपीट कर दी। बताया जाता है कि, गुरुवार दोपहर साढे 12 बजे के करीब आरोपी व फरियादी गांव में थे उसी समय बातों बातों में मामला बढ गया और मारपीट हो गई।
थाना बमनौरा में पुरानी बुराई को लेकर आरोपी राजू व मिंटू अहिरवार निवासी अमरवां ने मिलकर गुरुवार दोपहर 2 बजे के आसपास गांव में रहनें वाले हरचरण पिता मुल्ला अहिरवार (45) को गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देते हुऐ मारपीट कर दी। मारपीट के मामलों में पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र में 8 आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 34 आईसीपी के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।