Translate

गुरुवार, 28 मई 2020

पन्ना। किसान की झोपड़ी में लगी आग...जरूरी सामान जलकर हुआ खाक...दमकल की मदद से आग पर पाया काबू।



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पन्ना जिले के तहसील देवेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत 28 मई की शाम 4 बजे के आसपास ग्राम बरचुआ निवासी मिजाजी लाल यादव पिता फूल सिंह के खेत मे बनी झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी।

आग इतनी तेज थी कि झोपड़ी के अंदर रखा हुआ अनाज जिसमें 6 किवंटल गेंहू,2 ट्राली भूसा व उसमें रखा गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। आग की सूचना देवेन्द्रनगर पुलिस को दी गई। सूचना पर देवेन्द्रनगर नगर परिषद का फायर वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। फायर वाहन के ड्राइवर अर्जुन विश्वकर्मा व हेल्पर रवि शंकर कुशवाहा एवं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।