Translate

गुरुवार, 28 मई 2020

पन्ना। आकाशीय आफत ने मचाया तांडव...कही अनाज भीगा तो कही पर उड़ गए आशियानें...देखिए वीडियो।



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर तहसील क्षेत्र सहित अन्य स्थानों में अचानक शाम 4 से 5 बजे के दौरान मौसम ने अपना मिजाज बदला और तेज धूल भरी आंधी व हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई।


लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गयी क्योंकि कई खरीदी केंद्रों में रखा हुआ गेंहू बारिश की वजह से भीग गया है। शाम 4 से 5 बजे देखने मे ऐसा लग रहा था जैसे शाम के 7 बज गया हो क्योंकि इतनी तेज धूल भरी आंधी थी कि आंखों के सामने चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा छाया हुआ था। वहीं इस आंधी से लोगों के घरों व दुकानों के टीन टप्पर व खपरैल उड़ने की खबर है। साथ ही पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई है।
मौसम विभाग ने इस तरह के मौसम की सूचना पूर्व में ही जारी कर दी थी कि नौतपा में बारिश होने के आसार है। और आखिर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। लेकिन पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली।