
//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)। कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार लोकहित में कोरोना से संरक्षा और सुरक्षा तथा जन सामान्य के बचाव हेतु बगैर मास्क के घूमते व्यक्तियों और दुकान संचालित कर रहे व्यवसायियो के विरुद्ध पब्लिक हेल्थ एक्ट के प्रावधान के आलोक में बिजावर नगर में दिनांक 2/7/2020 को 10,000 रुपये की शास्ति अधिरोपित कर वसूल किये गए। इस प्रकार 200 लोगों के विरुद्ध कुल 20,000 की शास्ति अधिरोपित कर जन जागरण की प्रक्रिया प्रचिलित है।

