Translate

रविवार, 19 जुलाई 2020

बक्सवाहा। (खबर पार्ट-2) कंटेंटमेंट एरिया में प्रशासन के नाकाफ़ी इंतजाम...स्थानीय रहवासी परेशान।

//राहुल जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)।  नगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते यहाँ सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत कुल सात कंटेंटमेंट क्षेत्र बना दिए गए है कि जिससे संक्रमण का फैलाव न हो सके. लेकिन कोरोना संक्रमण क्षेत्र में बेकाबू हो चला है जिसके रोकथाम के लिए कंटेंटमेंट क्षेत्र बनाकर कोरोना संकमण की कमर तोड़ना भी आवश्यक है. मगर कंटेंटमेंट क्षेत्र में रहने वाले लोगो की मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।
अगर बात करे बक्सवाहा नगर परिषद द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुबिधाओं की तो नगर में पिछले कई दिनों से पेयजल सप्लाई बंद है आपको बता दे कि कुछ समय पहले ही नगर परिषद द्वारा नगर की पेयजलापूर्ति के लिए कई बोर कराये गए थे और विभिन्न स्थानों पर कराये गए बोरो मे पर्याप्त मात्रा में पानी निकलने के बाद नगर परिषद ने नगर में पेयजल समस्या खत्म होने की बात कह कर खूब वाहवाही सुर्खियां बटोरी थी लेकिन हालत ना तब ठीक थे और न ही अब है बता दें कि बक्सवाहा में कुछ ही तबकों को नल लाईन की सुविधा के जरिये पानी मुहैया होता है तो वही एक बड़ा तबका कुएं,नलकूप एवं पैसों का पानी लेने के विकल्प पर निर्भर रहता है।
    अब ऐसे में सबसे बड़ी समस्या उन कंटेंटमेंट इलाके को है जहाँ के लोग इन अन्य विकल्पों पर निर्भर रहते हैं तो प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद के द्वारा पाईप लाइन के जरिए पेयजल सप्लाई भी बाधित है जिससे परेशानी यह है कि कंटेंटमेंट क्षेत्र में रहने वाले सेकड़ो परिवार के लोगो को संक्रमण से बचने के लिए बार-बार हाथ साफ करना और घर मे साफ सफाई रखने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता है तो वही नल लाइन से ना जुड़े परिवारों को कंटेंटमेंट एरिया और भी चुनौती पूर्ण साबित हो रहा है तो वही इससे स्थानीय प्रशासन की नाकामी साफ जाहिर हो रही है।

●  कचरे की बदबू से लोग परेशान।

घोषित किए गए कंटेंटमेंट क्षेत्र में भले ही आवाजाही पर रोक हो लेकिन वहाँ पर दैनिक जीवन यापन अब भी लोग कर रहे हैं मगर हालातों से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह स्थितियां अब तक स्थानीय नगर परिषद बक्सवाहा के कर्मचारियों को अब तक पता नहीं है क्योंकि कंटेंटमेंट एरिया के घरो से निकलने वाले कचरे को फेकने के लिए गीले-सूखे कचरेदान की व्यबस्था भी अब तक नगर परिषद द्वारा नही की गई है. जिससे लोग अपने घरों का कचरा घर मे ही एकत्रित करने को मजबूर हैं हालात तब और भी बुरे है जब वह एकत्रित कचरा बदबू फेला रहा हो तो वही इससे इस बात को भी नही नकारा जा सकता है कि यह स्थिति भी कई  बीमारीयों का कारण बन सकती है।

●  सेनेटाइजेशन भी है कमाल, आखिर कितना है घोलमाल???

नगर के सभी कंटेंटमेंट क्षेत्रों के साथ-साथ नगर के बाजारो,तालाब के घाट,नलकुपो के आस पास जहाँ बड़ी मात्रा में लोगो का आना-जाना लगा रहता हैं वह रोजाना सेनेटाइजेशन होना चाहिए मगर नगर परिषद के अधिकारियों की मनमानी के चलते सेनेटाइजेसन का कार्य सुचारू रूप से नही हो रहा है, जिससे नगर के लोगो मे कोरोना वायरस के संक्रमण का डर बना हुआ है। जबकि लोगो की इन मूलभूत सुविधाओं के नाम पर विभाग द्वारा मोटे-मोटे बिल फाडे जा रहे है।

●  जमीनी हकीकत से परे फोटोशूट।

(उक्त फोटो सोशल मीडिया पर वायरल)

नगर में कोरोना की दस्तक के साथ ही नगर के कंटेंटमेंट में रहने वाले लोग सफाई, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है वही पिछले कुछ दिनो से नगर परिषद द्वारा फोटोशूट की नई मुहिम चलाई जा रही है अगर कही नगर परिषद द्वारा कोई काम कराया जाये तो फोटोशूट कराया जाएगा और फोटोशूट होने के साथ ही शोसल साईड पर वायरल कर वाहवाही बटोरना शुरू कर दिया जाता है पर जमीनी हकीकत फोटोशूट के विपरीत वनी रहती है।

●  इनका कहना है कि...

 "मेरा कार्य क्षेत्र घुवारा है चूंकि मैं अभी बक्सवाहा में प्रभारी सीएमओ के रूप में कार्यरत हूं, अतः मैं अपने कार्य का संचालन घुवारा मुख्यालय से कर रहा हूं तथा मुझे जो-जो समस्याएं पता चलती जा रही हैं उनके निदान में मैं प्रयास कर रहा हूं।"

 मिथिलेश गिरी गोस्वामी प्रभारी सीएमओ बक्सवाहा, वर्तमान सीएमओ घुवारा


●   फॉलोअप:- खबर पार्ट-1
14 जुलाई को प्रकाशित शीर्षक:- (खबर पार्ट-1) विस्तृत खबर इस लिंक के माध्यम से पढ़े।