//रितिक सोनी//
नौगांव(छतरपुर)। आज रविवार को प्राप्त हुई कोरोना जांच रिपोर्ट के अनुसार छतरपुर जिले में एक नया कोरोना संक्रमित मरीज प्राप्त हुआ है।
संक्रमित मरीज़ नौगांव तहसील के मऊ सानिया निवासी है। जिले में अब तक कुल 60 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की संख्या 05 हो गई है।