//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम मलार में एक महिला के फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मलार निवासी भवानी बाई ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है।
जिसकी जानकारी देते हुए बाजना थाना प्रभारी कालूराम परस्ते ने बताया कि महिला का नाम भवानी बाई यादव पति सुकुआ यादव उम्र 65 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि फांसी लगाने का कारण पारिवारिक तनाव या निजी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी है।
अतः मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया है तथा महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए बड़ा मलहरा भेजा जा चुका है एवं पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।