Translate

शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

बड़ामलहरा। आद्यतन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।


//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। आदतन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि, आरोपी के खिलाफ अनेक मामले पंजीबद्ध है और यह तडीपार भी रह चुका है। आरोपी के खिलाफ अबैध उगाही और आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
      जानकारी के अनुसार, भूरे उर्फ जगदीश पटैरिया (30) निवासी थाना बमनौरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि, आरोपी क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना था इसके खिलाफ थाना क्षेत्र में अनेक मामले दर्ज है। शराब पीने के लिए यह पैसों की अबैध उगाही करता था। निगरानी शुदा बदमाश जिलाबदर भी रह चुका है। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी सौरभ रत्नाकर के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी को पकडा गया। तलाशी में उसके पास 12 बोर का कट्टा व जिंदा एक कारतूस पाया गया। भूरे पटैरिया के खिलाफ पुलिस ने धारा 341, 327, 294,323, 506 आईपीसी व 25 (1-बी) (ए) आर्म्स का का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। थाना प्रभारी प्रदीप सर्राफ ने बताया कि, एसडीएम कोर्ट द्वारा आरोपी को 25 हजार के बंधपत्र पर 3 वर्ष के लिए वाउंडओबर किया था। उसके खिलाफ धारा 122  जाफौ की कार्रवाई भी की गई है। टीम में सउनि. सीताराम घोष, सउनि.सुनीलसिंह गौंड,आरक्षक तरुण, देवकुमार, अनिल, रत्नेश सिंह, व अखंडप्रताप सिंह शामिल थे।