Translate

शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

बड़ामलहरा। शराब व कबाब के लिए पैसा न देनें पर एक युवक ने सेल्समेन के साथ कर दी मारपीट।


//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। शराब व कबाब के लिए पैसा न देनें पर एक युवक ने सेल्समेन के साथ मारपीट कर दी। पीडित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
      जानकारी के अनुसार, प्रेमनारायण पिता रिल्ली सेन (50) निवासी सेंधपा थाना बडामलहरा ने रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि, सेवा सहकारी समिति सेंधपा में वह सेल्समेन के रूप में पदस्थ्य है। शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब कार्यालय जा रहा था उसी समय बीरपाल घोषी आया और शराब व मुर्गा खानें के लिए 1 हजार रुपए की मांग करनें लगा। न देनें पर वह गालियां देने लगा रोकनें पर जान से मारनें की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। पीडित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा, 327, 294, 323, 506 आईपीसी के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया।