//विन्द्रावन विश्वकर्मा, रूपेंद्र पाल//
भगवां/घुवारा(छतरपुर)। रक्षाबंधन पर्व व ईद त्यौहार को लेकर देवी मंदिर प्रांगण भगवां में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न।
भगवां थाना प्रभारी डीएसपी पंकज मिश्रा ने कोरोना जैसी महामारी से बचने के उपाय बताएं सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को निर्देशित किया। साथ ही चिट फंड कंपनी के लिए भी एक मुहिम छेड़ी है कि यह सब फर्जी तरीके से पैसे ऐठने वाली कंपनियां हैं। अगर कोई ऐसी कंपनी है तो आप पुलिस को सूचना दे।
हाल ही में घुवारा में एक नेक्स्ट प्रो वर्ल्ड नाम की कंपनी ऑफिस संचालित है। जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी साथ ही एक और मैसेज दिया कि अपने खाते संबंधित किसी को भी व्यक्ति को कोई जानकारी ना दें चाहे किसी का भी फोन आए या मैसेज आए या कोई लिंक भेज कर उस के माध्यम से पैसों का लेनदेन करें तो ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आना है और जागरूक होकर ही लेनदेन करना है।
