Translate

बुधवार, 29 जुलाई 2020

छतरपुर। कोविड केयर सेंटर में कोरोना पॉजिटिव युवक ने लगाई फांसी,मौत।

नेटवर्क छतरपुर।  छतरपुर मध्य प्रदेश से जहां पर कोरोना पॉजिटिव युवक ने महोबा रोड स्थित कोविड सेंटर में लगाई फांसी, दो दिन पहले समीर की जांच रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव, कोविड सेंटर में चल रहा था इलाज।
 सीएम शिवराज सिंह चौहान छतरपुर में कोविड केयर सेंटर में  मरीजों के हो रहे इलाज से संतुष्ट नहीं थे इसी कारण उन्होंने कमिश्नर जेके जैन को स्वयं छतरपुर जाकर कोविड  केयर सेंटर की व्यवस्था देखने को कहा था इसी क्रम में रात में  कमिश्नर जेके जैन, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने किया था कोविट सेंटर का दौरा, कोविट सेंटर में पंखे से फांसी लगाकर दी युवक ने जान, मौके पर पहुँचा प्रशासनिक अमला, कुल मिलाकर कोविड-19 केयर सेंटर में आखिरकार कैसे कोरोना अपोजिट युवक ने आत्महत्या कर लीं यह बड़ा सवाल है क्या उक्त गंभीर मामले की मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन गंभीरता से जांच कराएगा और दोषी अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।